जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि लॉकडाऊन के कारण जालंधर में फंसे बिहार से सबंधित निवासियों और जरूरतमंद मजदूर वितीय सहायता के लिए वैबासाईट www.aapda.bih.nic.in. पर अप्लाई कर सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद बिहार के मूल निवासी जोकि लाकडाऊन के कारण अलग -अलग राज्यों में फंसे हुए हैं को बिहार सरकार द्वारा प्रति परिवार एक हजार रुपए मु2य मंत्री राहत फंड में से भेजने का फैसला लिया गया है। उन्होने कहा कि यह राशि जरूरतमंद बिहार निवासियों के बैंक खातों में भेजी जायेगी जो कि लॉकडाऊन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। उन्होने कहा कि वैबसाईट www.aapda.bih.nic.in. पर अपेक्षित लिंक मुहैया करवाया गया है जहाँ योग्य लाभपात्री अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यह स्कीम केवल बिहार निवासियों के लिए ही है जो कोरोना वायरस के कारणर लगाए गए लॉकडाऊन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। उन्होने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए लाभपातरी का आधार कार्ड और बिहार स्थित बैंक का बैंक खाता नंबर होना लाजिमी है। उन्होने कहा कि लाभपातरी की फोटो सैलफी आधार कार्ड की फोटो से मेल खानी चाहिए और यह साफ साफ हो। उन्होने कहा कि एक आधर नंबर पर केवल एक रजिस्ट्रेशन लिंक होगा, ओ.टी.पी. मोबाईल पर प्राप्त करके मोबाइल एप पर प्रयोग की जायेगी और सहायता के लिए केवल बैंक अकाउँट को भेजी जायेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए और ज्यादा जानकारी के लिए हेल्प लाईन नंबर बिहार भवन नई दिल्ली 11-23792009 और 23013884 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने कहा कि पटना के कंट्रोल रूम का नंबर 0612-2294204 और 2294205 है।

More Stories
‘गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन 1200 से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन