June 17, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राकेश राठौर ने 5 तारीख को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के उपलक्ष में किया बैठक का आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि फिरोजपुर में 5 जनवरी को होने वाली रैली के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में सई पुर रोड सोढल रोड पर युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी साहिल शर्मा द्वारा किया गया इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने स्थानीय निवासियों को फिरोजपुर में होने वाली रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया इस बैठक में स्थानीय निवासियों द्वारा राकेश राठौर को भरपूर प्यार और सहयोग मिला।

इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने सभी को 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली मोदी जी की ऐतिहासिक रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए आग्रह किया और इसके साथ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया।।राठौर ने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में भाजपा शासित प्रदेशों में विकास की रफ्तार अपनी पूरी गति पकड़ चुकी है और हम सब को भी पंजाब प्रदेश को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथ मजबूत कर डबल इंजन वाली सरकार बनानी चाहिए।

ताकि पंजाब प्रदेश में भी विकास की रफ्तार को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके। राकेश राठौर कहां की कहां आज कांग्रेस सरकार की राज में प्रदेश में नशा अपनी चरम सीमा पर बिक रहा है जिससे कि पंजाब की युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर खड़ी हो चुकी है बेरोजगारी अपने चरम पर है प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को आर्थिक पैकेज और रोजगार देने की बजाय नशा माफिया को संरक्षण देने में लगी हुई है।जिससे तंग आकर पंजाब का युवा वर्ग आज बड़ी तेजी से विदेशों की और पलायन कर रहा है।राठौर ने कहा आज पंजाब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आंतक के खतरे व अराजकता के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर नागरिक मौजूदा कांग्रेस सरकार से तंग आ चुका है।

राकेश राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी और दूसरे राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगों को झूठी गारंटी दे कर अपने प्रलोभन के जाल में फंसा कर गुमराह कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि हम सभी पंजाब वासियों का यह फर्ज बनता है कि जो पिछले 5 साल की सरकार ने प्रदेश के वासियों को जो प्रलोभन के जाल में फंसा कर प्रदेश का नुकसान किया है।

हम सभी शहर वासी उसके प्रति पूरी तरह से सजग और जागरूक रहें और किसी भी तरह के झूठे प्रलोभन में ना फंस कर प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए एकजुट हो।इस बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, मनीष विज,मोहित शर्मा,मधुर जैन ,गुरलाल सिंह, नितिन पाठक, सौरव शर्मा ,हरदीप सिंह, अमित भाटिया ,अजय, विजय कपूर, विनोद कपूर, लाडी ,परदमन जैन, ललित भंडारी, सतपाल, विकास, विनायक, गुरवीर, हैरी, साहिल कुमार,रोहित ठाकुर, अशोक कुमार,व अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed