February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने पुनीत शुक्ला को कैंटोनमेंट बोर्ड का सिविल मेंबर नियुक्त होने पर दी बधाई

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने भाजपा नेता पुनीत भारती शुक्ला को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के द्वारा जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड का सिविल मेंबर नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व अध्यक्ष, रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,सन्नी शर्मा,जिला सचिव मनीष विज, जिला प्रेस सचिव अमित भाटिया, उपस्थित थे ।

राकेश राठौर ने केंद्र सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पुनीत शुक्ला ने एक वर्कर के तौर पर भारतीय जनता पार्टी में बहुत मेहनत की है उसी मेहनत का फल सवरूप उन्हें यह पद आज इनाम के तौर पर मिला है पुनीत शुक्ला ने कहा पार्टी हाइकमान द्वारा दी गई जिमेवारी को वो दिन रात मेहनत करके जालंधर कैंट के लोगों को पेश आ रही परेशानियों और दिक्कतों का हल करवाने के लिए वह पूरी मेहनत से काम करेंगे करेंगे।


Share news