जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 19,10,917 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 133.17 करोड़ (1,33,17,84,462) के पार पहुंच गया। इसे 1,38,93,021 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,85,628 |
| दूसरी खुराक | 96,00,597 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,83,021 |
| दूसरी खुराक | 1,66,93,235 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 47,85,34,066 |
| दूसरी खुराक | 27,04,21,555 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 18,96,04,286 |
| दूसरी खुराक | 13,35,62,704 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 11,85,50,001 |
| दूसरी खुराक | 8,60,49,369 | |
| योग | 1,33,17,84,462 |
पिछले 24 घंटों में 7,973 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,30,768 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.37 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने उच्चतम स्तर पर है।

More Stories
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
नया जिला अध्यक्ष जालंधर भाजपा के संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय लिखेगा – केवल सिंह ढिल्लों