जालंधर ब्रीज:पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और धार देने तथा संगठन की और सक्रियता बढ़ाने व कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी व संगठनात्मक ढांचे की सरंचना को और सक्रिय करने हेतु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक जालंधर में हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक के दौरान मंच पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय सचिव व सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, संगठन महामंत्री हिमाचल व पंजाब पवन राणा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा आदि भी उपस्थित थे। इन सभी का जालंधर पहुँचने पर जालंधर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपनी टीम के पदाधिकारियों सहित पुष्प-गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रजवल्लित कर किया गया।
सौदान सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और पंजाब में पहली बार भाजपा प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जनता के समर्थन से बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। सौदान सिंह ने सभी को संगठन के आगामी दिनों के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव संबंधी मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी को अपने-अपने संगठनात्मक ढांचे का पुनर्निरीक्षण कर उसकी कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए तथा चुनाव मैदान में पूरे जोश से अपने भावी उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार में डटने का आह्वान किया।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जन-विरोधी नीतियों से बहुत दु:खी है। जनता मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हवाई वादों पर विश्वास नहीं करती, क्यूंकि पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू उनके इन झूठे वादों की पोल खुद खोल रहे हैं। यही हाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का भी है, वो भी जनता को फ्री के सपने दिखा रहे हैं, जबकि उनकी अपनी दिल्ली की हालत किसी से छुपी नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अरविन्द केजरीवाल को फटकार भी लगाई है। जो मुख्यमंत्री अपने शासित राज्य को सही से नहीं चला सकता वो अन्य राज्यों के लिए क्या करेगा, यह सभी अच्छी तरह जानते हैं। शर्मा ने कहा कि झूठे वादों से ऊब चुकी जनता अब पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और इस बार बहुमत से भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बना कर केंद्र की भाजपा सरकार की तरह प्रदेश की सत्ता भी भाजपा के हाथों में देगी।
जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को लुधियाना में कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से 10,000 से अधिक कार्यकर्त्ता भाग लेंगें। इस बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप के पदाधिकारी, प्रादेशिक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश परिषद के सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ टीम के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा के पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठों के संयोजक व मंडलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित होंगें।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन