जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कृषि आंदोलन को समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि किसान आन्दोलन को समर्थन देने वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों के 90,000 करोड़ रुपए के कर्ज माफ़ी के लिए क्या किया है, जिसका 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था? लेकिन अब तब पंजाब सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 1400 करोड़ का कर्ज ही माफ़ किया गया है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लिए गए अभूतपूर्व निर्णय लिया है। भाजपा हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी हुई है और रहेगी और उनके कल्याण और समृद्धि के लिए प्रयासरत्त रहेगी। लेकिन क्या अब पंजाब सरकार भी अपने वादे के मुताबिक किसानों का 90,000 करोड़ का कर्ज माफ़ करेगी? भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार से किसानों के कर्ज का भुगतान करने के लिए तुरंत संसाधन जुटाने और 2017 के चुनाव में किसानों के साथ किए गए 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूरी राशि का कर्ज माफ़ करने के लिए कांग्रेस सरकार से मांग करती है। शर्मा ने कहा कि किसानों की परेशानी दूर करने की दिशा में यह पंजाब की राज्य सरकार का एक बड़ा कदम होगा।
अश्वनी शर्मा ने किसान आन्दोलन का समर्थन करने वाली पंजाब की चन्नी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा किसानों के संकट को दूर करने के लिए “ठोस और व्यापक नीति” किसानों के समक्ष लाने की मांग करती है। भाजपा ऐसी नीति के सभी पहलुओं का पुरजोर समर्थन करेगी, जिससे किसानों का लाभ हो।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित