जालंधर ब्रीज: जॉइंट कमिश्नर अमित सरीन द्वारा आज पुनः वर्कशॉप में कर्मचारियों की हाज़िरी चैक की गयी पूरा स्टाफ उस समय मौके पर उपस्थित था जॉइंट कमिश्नर ने बताया की अब शहर में कूड़े के ढेरो से राहत मिलेगी उनके द्वारा बताया गया की कूड़ा ढोने वाली हर गाड़ी को शहर में कम से कम तीन चक्कर लगाना जरुरी होता है ।
जॉइंट कमिश्नर द्वारा बताया गया की पहले खाली गाड़ी का वजन होना और बाद में कूड़ा भरने के उपरांत वजन होना जरुरी है इसी के हिसाब से गाड़ियों को वर्कशॉप से तेल जारी किया जायेगा अगर कोई गाड़ी अधिक कूड़ा लोड करती है तो तेल भी उसे उसी हिसाब से अधिक जारी किया जायेगा और आज कई जगह शहर में नगर निगम के कर्मचारी जगह जगह से कूड़ा इख्ठा करते देखे गए गौरतलब है की जॉइंट कमिश्नर अमित सरीन द्वारा पिछले दिन लम्मा पिंड वर्कशॉप में जाकर तेल चोरी पकड़ी थी जहाँ कंडम पड़ी गाड़ियों के खाते में तेल जारी हो रहा था।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक