जालंधर ब्रीज: गत कई माह से निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अमित सरीन को लम्मा पिंड शाखा वर्कशाप में गड़बड़ी संबंधी शिकायत मिल रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा 9 दिसंबर को प्रातः संबंधित पेट्रोल पम्प की औचक चेकिंग की गई जिसमें उन्होंने पाया कि लगभग दो से ढाई लाख रुपए की तेल की चोरी प्रति दिन हो रही थी।

कंडम खड़ी गाड़ियों के खाते में तेल जारी कर कुछ कर्मचारी विभाग को चूना लगा रहे थे। जबकि यह गाड़ियां रोड पर चलती ही नहीं थी और जिन डस्टबिन को उठाने के लिए इन्हें लगाया गया था उक्त डस्टबिन निगम द्वारा उठाए जा चुके हैं उक्त डस्टबिन को उठाने के नाम पर यह घपले किए जा रहे थे।आश्चर्य की बात यह है कि जब इन गाड़ियों के ड्राईवरों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो इनमें से कई ड्राईवरों के पास हैवी वाहन चलाने का लाइसेंस तक नहीं था।
इस संदर्भ में संबंधित ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। भविष्य में इस तरह का गलत कार्य न हो इस पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए स्थानीय निकाय विभाग को उचित प्रबंध करना होगा और ज्वाइंट कमिश्नर अमित सरीन द्वारा बताया गया निगम में हो रहे लाखों रुपए के घपले संबंधी सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास