जालंधर ब्रीज: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर का एक करोड़ रुपए का दूसरा इनाम जीत कर श्री मुक्तसर साहिब जिले के गाँव कोटभाई का किसान राजिन्दर सिंह रातों-रात करोड़पति बन गया है। इस बंपर का नतीजा 8 नवंबर को घोषित किया गया था।
राजिन्दर सिंह को यह इनाम लॉटरी टिकट नंबर ए-875367 के लिए मिला है। विजेता की तरफ से इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए आज स्टेट लॉटरी विभाग के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में लॉटरी टिकट और ज़रुरी दस्तावेज़ जमा करवाए गए।
रातों-रात करोड़पति बने राजिन्दर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटियां और एक बेटा है। उसने कहा कि वह इस इनामी राशी का प्रयोग बेटियों के विवाह, मकान बनाने और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए करेगा।
लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों ने इस भाग्यशाली विजेता को भरोसा दिया कि इनामी राशि जल्द ही उनके बैंक खाते में जमा कर दी जायेगी।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन