जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से लोगों को उचित दरों पर रेत उपलब्ध करवाने के उदेश्य से इसका रेट 5.50 रुपए (550 रुपए प्रति सैंकड़ा) प्रति क्यूबक फुट के हिसाब से निर्धारित किया गया है। इस लिए पंजाब स्टेट सैंड एंड गरैवल माईनिंग पालिसी, 2021 को दी मंजूरी के बारे में डिप्टी कमिश्नर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जारी रेट अनुसार रेत लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए माईनिंग विभाग के आधिकारियों को ज़रुरी निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और यदि कोई अधिक वसूली की करने शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एमज और डी.एस.पीज को अपने -अपने अधिकार क्षेत्र में नए रेट लागू करने के लिए निगरानी करने के आदेश भी दिए है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित