June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के कुल कवरेज ने 110 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया

Share news

जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 57,54,817 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 110 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,10,23,34,225 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,12,38,854 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।


आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,79,922
दूसरी खुराक 92,97,352
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,73,373
दूसरी खुराक 1,61,02,356
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 42,81,52,713
दूसरी खुराक 16,02,59,021
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,72,47,072
दूसरी खुराक 10,18,78,442
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,11,04,883
दूसरी खुराक 6,95,39,091
योग 1,10,23,34,225

पिछले 24 घंटों में 13,878 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,00,925 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.25 प्रतिशत है।


Share news