
पंजाब राज्य डियर दिवाली बंपर 2021 का दो करोड़ रुपए का पहला ईनाम जीत कर पटियाला जि़ले के त्रिपड़ी का रहने वाला बढ़ई (कारपेंटर) रातों-रात करोड़पति बन गया है।
यहाँ ईनामी राशि के लिए दावा करने आए 34 वर्षीय नरेश कुमार ने बताया कि यह बंपर ईनाम उसके लिए चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन वह इतना बड़ा ईनाम जीतेगा। उसने कहा, ‘‘मेरे पास ईश्वर का आभार व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं, जिसके आशीर्वाद के स्वरूप मुझे यह ईनाम मिला है। सबसे पहले मैं ईनामी राशि से नया घर बनाऊँगा, जोकि मेरा लंबे समय से सपना रहा है।’’
नरेश ने ईनामी राशि प्राप्त करने के लिए यहाँ लॉटरी विभाग के अधिकारियों के पास टिकट और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं। लॉटरी विभाग के अधिकारियों ने इस खुशनसीब विजेता को आश्वासन दिया कि ईनामी राशि उसके बैंक खाते में जल्द ही जमा करवा दी जाएगी।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल