June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

परगट सिंह ने पंजाब के सर्वपकक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के खेल मंत्री स.परगट सिंह ने आज पंजाब के सर्वपक्क्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया।

आज यहाँ अरबन अस्टेट फेज -2के निवासियों के साथ बातचीत दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के लिए पार्दशी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित प्रशासन को यकीनी बनाया है। स. परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से आम लोगों को राहत देने के लिए सबको सस्ती बिजली, बसेरा योजना, लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोग को मालिकानां हक सहित कई पहलकदमियां शुरू की है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने में विश्वास रखती है और इस सम्बन्धित ठोस प्रयत्न किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुँचाने के लिए कई अन्य फ़ैसले लिए जा रहे है। स. परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गई एतिहासिक पहलकदमियों ने कोविड के बाद के दौर में लोगों को राहत दी है और आने वाले दिनों में भी इसे जारी रखा जाएगा।

विरोधी पार्टियाँ के बारे बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी ठोस मुद्दा न होने के कारण विरोधी पक्ष झूठ प्रचार से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जहाँ अकाली -बसपा गठजोड के पास पंजाब के लिए कोई रचनात्मिक एजेंडा नहीं है और वह राज्य की सत्ता के लिए बेकार कोशिशें कर रही है,वही आम आदमी पार्टी की लीडरशिप को राज्य की स्थिति के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है, जिस कारण वह राज्य के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते। स. परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी लोग पक्षीय और पंजाब पक्षीय पहुँच से पंजाब में वापसी करेगी।


Share news