जालंधर ब्रीज: पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस में गैर-पंजाबियों की हुई भर्ती संबंधी आज छपी मीडिया रिपोर्टों का सख़्त नोटिस लेते हुये राज्य के डी.जी.पी. इकबालप्रीत सिंह सहोता को पिछले समय के दौरान पंजाब पुलिस में हुई भर्ती के विवरणों की रिपोर्ट माँगी है।
आज यहाँ प्रैस बयान में स. रंधावा जिनके पास गृह विभाग है, ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मसला है जो तुरंत जांच की माँग करता है, इसलिए उन्होंने डी.जी.पी. को इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्य पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने डी.जी.पी. को यह रिपोर्ट सात दिनों के अंदर सौंपने के लिए कहा है।
गृह मंत्री स. रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार इस समूचे मामले की तह तक जायेगी और यदि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई उल्लंघन या बेनियमिता पाई गई तो उसके मुताबिक बनती कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील