जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 साला प्रकाश-पर्व के उपलक्ष्य में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ और संकीर्तन का आयोजन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें केन्द्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेतृत्व ने भाग लिया। इस पाठ के उपरंत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य में सद्भाव, शांति और समृद्धि के लिए अरदास की।
इस अवसर पर केन्द्रीय जल-संसाधन मंत्री व भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री व पंजाब चुनाव के सह-प्रभारी हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय राज्य वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश, केन्द्रीय राज्य विदेश मंत्री व सह-प्रभारी मीनाक्षी लेखी, लोक सभा सांसद (गुजरात) व सह-प्रभारी विनोद चावड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा राष्ट्रीय सचिव व पंजाब भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाग़ा व दयाल सिंह सोढ़ी आदि उपस्थित थे।


More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया