जालंधर ब्रीज: सुबह संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, रेवती रमण गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, विजय सगड़, मनोज कौशल और करतार सिंह द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया गया। कपिल शर्मा ने बताया कि मनुष्य मनुष्य उतने पाप नहीं कर सकता जितने पापों का नाश करने की भगवान के एक नाम में शक्ति है इसलिए सभी को निष्कपट होकर भगवान के नाम का उच्चारण करना चाहिए । गोविंद हरे गोपाल हरे और हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन से सारा ग्रेटर कैलाश और सेठ हुक्म चंद कॉलोनी का सारा इलाका गुंजायमान हो गया । के डी भंडारी, पवन गोयल ने अपने निवास पर प्रभात फेरी पर पुष्पवर्षा करते हुए सभी भक्तों का स्वागत किया ।
26 अक्तूबर को प्रभात फेरी प्राण नाथ चड्ढा के निवास मॉडल टाउन, 27 अक्तूबर को पवनदीप के निवास बस्ती शेख व 28 अक्तूबर को अनिल सेठ के निवास गुरु तेग बहादुर नगर एक्सटेंशन से शुरू होगी ।
प्रभातफेरी में टी एल गुप्ता, दीपक क्वात्रा, गौरव क्वात्रा, परीक्षित क्वात्रा, सुमित बंसल, ओम भंडारी, राजीव ढींगरा, अजय अग्रवाल, हेमंत थापर, देवेंद्र शर्मा, घनशाम राय, दक्ष, प्रेम, करणवीर, ललित अरोड़ा, रामेश्वर दत्त, राजन गुप्ता, रमण, जतिंदर, गुलशन, यश गुप्ता, आकाश मल्होत्रा, संजीव खन्ना, नीरज कोहली, रजिंदर लूथरा, विजय मक्कड़,अमित अग्रवाल, संदीप चोपड़ा, वैभव, यांकिल कोहली, व अन्य शामिल हुए ।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष