जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आदोलनकारियों द्वारा पंजाब के तरनतारन के रहने वाले दलित नौजवान लखबीर सिंह की गई बर्बर, निर्मम और वीभत्स तरीके से हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घटनास्थल पर हुई घटना की सारी जिम्मेवारी संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की है, ये किसान नेता इस बात को झुठला नहीं सकते। शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो यह दर्शाता है कि अफगानिस्तान की तालिबानकारी नीति को इस किसान आन्दोलन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। जिस तरह से दलित लड़के को प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से उसकी हत्या की गई है, उससे किसान आंदोलन का बर्बरता का एक नया चेहरा और भयानक स्तर सामने आया है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता धरना-स्थल पर सुरक्षा बलों को अंदर नहीं आने देते, इसलिए धरना-स्थल के अंदर की सुरक्षा की सारी जिम्मेवारी इन किसान नेताओं की बनती है। आंदोलनकारियों/किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं को कानून का कोई डर नहीं है। गलती कितनी भी बड़ी हो, पर किसी को आरोपी को जान से मारने का हक नहीं है। आन्दोलनकारियों द्वारा मृतक का शव मुख्य स्टेज के पीछे लगे बैरिकेड से बाँध दिया गया, मृतक को घसीटते हुए बुरी तरह मारापीट की गई है, लेकिन किसान नेताओं को इसका कैसे पता नहीं चला? शर्मा ने मांग की कि आंदोलन के नेता और खासकर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े नेता इस बर्बर कृत्य की पूरी जिम्मेदारी लें। क्यूंकि वादे के अनुसार आंदोलन स्थल पर शांति बनाए रखने में किसान नेता पूरी तरह विफल रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वो किसान नेताओं से भी अपील करते हैं कि इस घटना के आरोपियों को पुलिस के हवाले किए जाए ताकि उनके खिलाफ बनती कानूनी कारवाई की जाए।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान