February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्यमंत्री द्वारा पी.एच.डी. चेंबर को अमृतसर में 2 से 6 दिसंबर तक पाईटैक्स-2021 करवाने की मंजूरी

Share news

जालंधर ब्रीज: पी.एच.डी. चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (पी.एच.डी.सी.सी.आई.) की विनती को स्वीकार करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 2-6 दिसंबर, 2021 को अमृतसर में पाईटैक्स (पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो) करवाने के लिए मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए दिए गए न्योते को कबूल कर लिया और यह प्रदर्शनी राज्य भर में पर्यटन को प्रफुल्लित करने पर आधारित होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की अपील पर उद्योग और पर्यटन विभागों को आगामी ठोस इंतज़ाम करने के आदेश दिए जिससे इस विशाल प्रदर्शनी को उचित तरीके से करवाया जा सके।
इससे पहले उद्योग और वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली जिनके साथ पी.एच.डी.सी.सी.आई. के चेयरमैन करण गिल्होत्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित था, ने मुख्यमंत्री को उनके दफ़्तर में इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए न्योता दिया।

इसी दौरान कोटली ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि पाईटैक्स 5-6 मुल्कों से कारोबारियों और निर्माताओं को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी करने के लिए सेहतमंद मंच मुहैया करवाएगा जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर पी.एच.डी.सी.सी.आई. के पंजाब चैप्टर की प्रशासनिक कमेटी के मैंबर आर.एस. सच्चदेवा, क्षेत्रीय डायरैक्टर मधु पिल्लई, ट्रेड फेअरज़ के प्रमुख हरदीप सिंह और रैज़ीडैंट डायरैक्टर प्रदीप रत्न सिंह भी उपस्थित थे।


Share news