जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा, 2022 की आगामी आम चुनावों की तैयारियों सम्बन्धी उप चुनाव आयुक्त, भारत सरकार श्री नितेश कुमार व्यास आई.ए.एस. द्वारा एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई।
इस बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब डॉ. एस करुणा राजू आईएएस और उनकी टीम के अलावा, पंजाब के सभी 23 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों ने हिस्सा लिया।
सीईओ डॉ. एस करुणा राजू ने पंजाब विधान सभा 2022 की आम चुनाव सम्बन्धी स्टेट मशीनरी की चुनावी तैयारियों संबंधी प्रस्तुति दी। उप चुनाव आयुक्त नितेश कुमार व्यास, आईएएस, भारत निर्वाचन आयोग ने प्रस्तुति के उपरांत सभी डीसीज़ और एसएसपीज़ को मतदान/चुनाव को बूथ स्तर तक सही ढंग से करवाने, 18-21 साल के वोटरों की नई रजिस्ट्रेशन पर ध्यान देने और वोटर सूचियों की विशेष संक्षिप्त संशोधन करने, सभी स्वीप गतिविधियों को चलाने पर विशेष ध्यान देने, वोटर सूचियों और ईपीआईसी से जुड़ी सभी गतिविधियों को जल्द से जल्द मुकम्मल करने को सुनिश्चित बनाने के लिए निर्देश दिए।

More Stories
प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत मकसूदां सब्जी मंडी में बांटे गए 1200 कपड़े के थैले
चरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित नेता रणजीत सिंह 17 दिनों से इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं और कांग्रेस दलितों पर हमला करने वालों को बचा रही है: जसबीर सिंह गढ़ी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन