June 20, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 95 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया

Share news

जालंधर ब्रीज: 

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,27,347) कुल मामलों का 0.67 प्रतिशत है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.53 प्रतिशत), पिछले 108 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
तिथि: : 11 अक्टूबर 2021 पी.आई.बी. दिल्ली
 पिछले 24 घंटों में 46,57,679 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 95 करोड़ (95,19,84,373) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,57,689 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक 
1,03,75,239

दूसरी खुराक
90,23,632

अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक 
1,83,58,791

दूसरी खुराक
1,53,58,849

18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक 
38,42,48,233

दूसरी खुराक
10,19,06,145

45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक 
16,55,10,602

दूसरी खुराक
8,31,07,859

60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक 
10,45,16,927

दूसरी खुराक
5,95,78,096

कुल
 
95,19,84,373

 
पिछले 24 घंटों में 21,563 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,93,478 हो गई है। 


Share news