February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिशनर ने धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया 48 घंटे दौरान अदायगी करने और लिफ्टिंग में तेज़ी लाने के निर्देश

Share news

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने आज खरीद प्रक्रिया का जायज़ा लिया और उन्होंने ख़रीद की गयी धान की किसानों को 48 घंटो के अंदर -अंदर अदायगी यकीनी बनाने के आदेश दिए है।
उन्होंने ज़िला ख़ुराक और सिविल स्पलाई कंट्रोलर गीता बिशंभू, ज़िला मंडी अधिकारी अरविन्दर सिंह को कहा कि वह निजी तौर पर मंडियों का दौरा करके खरीद व्यवस्था पर निगरानी रखे ।उन्होंने बताया कि धान की आमद में तेज़ी आई है और 42 स्थायी मंडियों के इलावा 21 आरज़ी मंडियों में भी धान की फ़सल आ रहा है।कपूरथला ज़िले में अब तक 96030 मीटरिक टन धान की फ़सल मंडियों में पहुँचीं है, जिसमें से 93070 की खरीद हुई है, जो कि संभावी 8लाख मीटरिक टन धान का 11.89 प्रतिशत है।

ज़िला ख़ुराक स्पलाई कंट्रोलर ने बताया कि खरीद किये धान में से बीते कल तक 27190 मीटरिक टन की उठवाई भी हो गई है, जो कि निर्धारित उठवाई का 70 प्रतिशत बनता है।उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को अदायगी साथ ही की जा रही है, और बीते कल तक 63.38 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है।इस अवसर पर अलग -अलग खरीद एजेंसियों के ज़िला मैनेजर भी उपस्थित थे।
कैप्शन -कपूरथला में धान की खरीद सम्बन्धित बैठक दौरान डिप्टी कमिश्नर श्रीमती दीप्ति उप्पल और अन्य ।


Share news