जालंधर ब्रीज: निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्ची सामाजिकता है। जब कोई सकारात्मक कार्य करता है तो उसका प्रभाव औरों पर भी पड़ता है। इसी भाव से समाज सेवी संस्था नई उड़ान वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के सदस्यों द्वारा अपने 56वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुरुनानक अनाथ आश्रम, कपूर पिंड, होशियारपुर रोड में राशन व दवाइयां दी गई।

प्रोजेक्ट ऑर्गेनाइजर नीरज अग्रवाल ने बताया कि आज हमारी संस्था की ओर से यहां पर रह रहे लोगों के लिए आटा, दालें चीनी, चावल, साबुन, टूथब्रश आदि व दवाइयां दी गई और उन्होंने बताया कि यहां पर आकर संस्था के सभी सदस्यों को बहुत अच्छा लगा।
सोसायटी के चेयरमैन रमन गुप्ता ने कहा मनुष्य एक सामाजिक जीव है। समाज ही उसका कर्मक्षेत्र है। अतः उसे स्वयं को समाज के लिए उपयोगी बनाना पड़ता है। वास्तव में परोपकार और सहानुभूति पर ही समाज स्थापित है। सब अपने-अपने स्वार्थ का थोड़ा-बहुत त्याग करके ही समाज को स्थिर रखते हैं।

इस अवसर पर रमन गुप्ता, योगेश कुमार, हेमंत थापर, शिव अरोड़ा, वरुण शर्मा, संदीप अरोड़ा, अंशुल गुप्ता, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र टंडन, राकेश कुमार, विवेक चोपड़ा, हिमांशु थापर, बबलू आदि उपस्थित हुए।


More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित