जालंधर ब्रीज: 2012 बैंच के पी.सी.ऐस. अधिकारी अमित महाजन ने आज सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, जालंधर के तौर पर पद संभाल लिया है। इससे पहले वह बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) गुरदासपुर में सेवा निभा रहे थे। वह ऐस.डी.ऐम. मुकेरियाँ और ऐस.डी.ऐम. होशियारपुर के तौर पर भी तैनात रह चुके है ।सोमवार को अपने दफ़्तर में पद संभालने उपरांत अमित महाजन ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी, लगन और तनदेही के साथ निभायेंगे और दफ़्तर के कामकाज को तेज़ और उचित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को दफ़्तर में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों की सुनवाई पहल के आधार पर करने के लिए कहा ,जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इससे पहले स्टाफ की तरफ से सचिव आर.टी.ए. का पद संभालने के पर उनका स्वागत किया गया।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार