जालंधर ब्रीज: पंजाबी खिलाड़ियों में जो जोश है उसे संभाल कर सही रास्ते पर डालना समय की मुख्य ज़रूरत है। यदि खिलाड़ियों को सही समय पर सही दिशा दी जाये तो ओलंपिक स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन और बढ़िया किया जा सकता है। यह विचार पंजाब के शिक्षा, खेल और आर आई मामलों के मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के जिंमखाना क्लब में हाकी पंजाब की तरफ से ओलंपिक मेडल विजेता हाकी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और खेल विभाग का तालमेल होना बहुत ज़रूरी है।इस तालमेल के साथ छोटी आयु के खिलाड़ियों को सही समय में ही खेल की तरफ प्रेरित किया जा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय हाकी टीम के ओलंपिक मेडल विजेता खिलाड़ियों हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान भारतीय हाकी टीम), रुपिन्दरपाल सिंह,मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, सिमरनजीत सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, कृष्णा बहादुर पाठक और भारतीय महिला हाकी टीम की मैंबर गुरजीत कौर की बहन प्रदीप कौर को सम्मानित किया। भारतीय हाकी टीम के कप्तान इस समारोह में शामिल नहीं हुए क्योंकि वह भारतीय ओलंपिक संघ के प्रधान नरिन्दर बत्रा के साथ मीटिंग करने के लिए नयी दिल्ली में है ।गुरजीत कौर इस समय भारतीय हाकी टीम के कोचिंग कैंप के कारण बंगलुरू में है, इस कारण वह शामिल नहीं हुए।
इस अवसर पर हाकी पंजाब के प्रधान नितिन कोहली, सीनियर मित्र प्रधान हरप्रीत सिंह मंडेर, जालंधर जिंमखाना के सचिव तरुण सिक्का ने कैबिनेट मंत्री परगट सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर ज़िला प्रशासन की तरफ से अमरदीप सिंह बेस एडीसी जालंधर, जालंधर नगर निगम के मेयर जगदीश राजा, नवजोत सिंह माहल, रमेश मित्तल, नरेश मित्तल, ओलम्पियन दविन्दर सिंह गर्चा, ओलम्पियन रजिन्दर सिंह, ओलम्पियन बलजीत सिंह ढिल्लों, ओलम्पियन बलविन्दर सिंह शंमी, ओलम्पियन संजीव कुमार, सुरिन्दर सिंह भापा, दलजीत सिंह (कस्टम), रिपुदमन कुमार सिंह, सुखजीत चीमा, बलदेव सिंह बाजवा (जर्मनी), अमरीक सिंह पुआर, लखविन्दर पाल सिंह खहरा, शहर के प्रमुख उद्योगपति और बिजनसमेन विशेष तौर पर उपस्थित थे।


More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित