जालंधर ब्रीज: पिछले दिनों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे को डी.जी.पी. के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेते देखा गया था, पर कड़ा नोटिस लेते हुए भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि यह पंजाब की आज तक के शासन में कभी नही हुआ, क्यूंकि यह पूरी तरह अनैतिक तथा गैर-सवैधानिक है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी “शासन के नियमों” से अच्छी तरह वाकिफ हैं, क्योंकि वह एक पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक भी रहे हैं। शर्मा ने कहा कि संविधान के नियमों का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विश्वसनीयता व अपने पद की गरिमा हमेशा बनाए रखनी चाहिए। लेकिन यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि वरिष्ठ नौकरशाहों ने नियमों और मानदंडों से अच्छी तरह वाकिफ होकर भी इस त्रुटि को होने दिया।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान