जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को चेयरमैन, रेलवे बोर्ड, भारत सरकार, नयी दिल्ली से अपील की है कि किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा दर्ज किये गए मामले वापस ले लिए जाएँ।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चेयरमैन, रेलवे बोर्ड को इस पूरे मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के लिए प्रार्थना की है।
जिक्रयोग्य है कि भारत सरकार द्वारा लागू कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी आंदोलन दौरान विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों ने पंजाब में 2020 और 2021 दौरान रेलवे ट्रैकों पर धरने दिए थे। इसी के नतीजे के तौर पर आर पी एफ द्वारा उनके खिलाफ 30 केस दर्ज किये गए थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत