जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 64,40,3451 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 89 करोड़ (89,02,08,5007) के अहम पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 86,46,674 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,72,796 |
| दूसरी खुराक | 88,95,117 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,52,779 |
| दूसरी खुराक | 1,50,06,337 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 36,05,69,116 |
| दूसरी खुराक | 8,30,27,778 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 15,95,61,641 |
| दूसरी खुराक | 7,68,32,812 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 10,13,72,713 |
| दूसरी खुराक | 5,62,16,918 | |
| कुल | 89,02,08,007 |
पिछले 24 घंटों में 28,246 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,43,144 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.86% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 96 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 26,727 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 2,75,224 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 196 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.82 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,20,899 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.04 करोड़ (57,04,77,338) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.70 प्रतिशत है जो पिछले 98 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.76 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 32 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 115 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

More Stories
आंखों की रोशनी लौटी, चेहरे खिले – 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक