जालंधर ब्रीज: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की कमान मिलने के बाद आज मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी और उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी की उपस्थिति में पंजाब सिविल सचिवालय-1 में अपना पद संभाला। चौधरी ने अपने ऊपर विश्वास जताने के लिए पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पहले की तरह राज्य के लोगों की निरंतर सेवा करते रहेंगे और अपनी समूची जि़म्मेदारियों को समर्पण और लगन से निभाएंगे।
उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार समाज के समूह वर्गों के लोगों के कल्याण और विकास के लिए हमेशा तत्पर है और लोगों के घरों तक सरकारी सेवाएं पहुँचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। अरुणा चौधरी ने विशेष तौर पर कहा कि सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वादे को पूरा करेगी और इसके लिए वह पहले की तरह ही जी-जान से कोशिशें जारी रखेंगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा सांसद जसबीर सिंह डिम्पा, हरजोत कमल और दविन्दर सिंह घुबाया (दोनों विधायकों) के अलावा पारिवारिक सदस्यों में उनके पति अशोक चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पुत्र अभिनव चौधरी और समर्थक उपस्थित थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित