जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से जारी आदेशों को ध्यान में रखते हुए इस साल पटाख़ों को भंडार करने और बिक्री करने के लिए एक्सप्लोसिव एक्ट के अंतर्गत मिलने वाला कोई लायसंस जारी नहीं किया जायेगा।
आज जारी आदेशों में डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों अनुसार साल 2016 में जारी कुल एक्सप्लोसिव लायसंसो में से 20 प्रतिशत लायसंस जारी किये जाने थे। उन्होंने बताया कि उस साल प्रशासन की तरफ केवल 2लायसंस ही जारी किये गए थे, जिन का 20 प्रतिशत .4 बनता है, इस तरह इस साल ज़िलें में कोई लायसंस जारी नहीं किया जायेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फ़ैसला नगर निगम जालंधर की सीमा से बाहर पड़ते क्षेत्रों के लिए लिया गया है ,क्योंकि शहरी क्षेत्र कमीशनरेट पुलिस के अधिकार क्षेत्र अधीन आता है, जिस की तरफ से अपने क्षेत्र के लिए लायसंस जारी करने का फ़ैसला लिया जायेगा।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील