जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य के मुख्यमंत्री के बारे सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने का सू-मोटो नोटिस लिया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन तेजिन्दर कौर ने बताया कि फ़ेसबुक पर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री, पंजाब के बारे जातिसूचक और अभद्र टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
चेयरपर्सन ने इन टिप्पणियों का सू-मोटो नोटिस लेते हुये डायरैक्टर, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब को अत्याचार निवारण एक्ट 1989 के सैक्शन 3(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ज़िम्मेदार अधिकारी के द्वारा कार्यवाही रिपोर्ट 29 सितम्बर, 2021 को पेश करने के लिए कहा है।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन