जालंधर ब्रीज: रेजिडेंट कमिश्नर, पंजाब भवन, राखी गुप्ता भंडारी द्वारा आज राष्ट्रीय राजधानी में कार्यशील पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ मीटिंग की गई।
मीटिंग को संबोधन करते हुये रेजिडेंट कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब स. चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विभागों की कारगुज़ारी को और पेशेवर और रचनात्मक बनाने सम्बन्धी दी हिदायतों के अनुसार पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुखों को आपसी तालमेल को और मज़बूत करके काम करना चाहिए जिससे और ज्यादा रचनात्मक नतीजे सामने लाए जा सकें।
श्रीमती भंडारी द्वारा विभागों को हिदायत की गई कि वह राज्य सरकार द्वारा समय-समय हिदायतों को यथावत अमल में लाएं। उन्होंने पंजाब भवन को और बेहतर रुप देने और यहाँ के कामकाज को और सुचारू बनाने के लिए विभिन्न विभाग की तरफ से सुझाव भी माँगे।


More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज
श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा