जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने राजस्व अधिकारियों,ज़िला माल अधिकारी और सभी उप मंडल मैजिस्ट्रेट को आदेश दिए है, कि उनके अधिकार क्षेत्र में भारी बारिश और तेज़ हवाएँ चलने के कारण हुए फसलों के हुए नुक्सान का जायज़ा लेने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जाये।
इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राजस्व अधिकारियों की टीमो को पहले ही फसलों के हुए नुक्सान का समय पर सर्वे करने के आदेश दिए जा चुके है।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि राजस्व अधिकारियों को फसलों के हुए नुक्सान सम्बन्धित सही रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है, जिससे जल्द से जल्द किसानों को राहत पहुंचायी जा सके। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन किसानों के हुए नुक्सान का जायज़ा ले कर उनको समय पर उचित मुआवज़ा दिलवाने के लिए वचनबद्ध है।
थोरी ने कहा कि ज़िला प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में किसानों की हर संभव मदद करेगा और उनके हुए नुक्सान का पूरा मुआवज़ा दिलवाया जायेगा।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन