जालंधर ब्रीज: पंजाब के नव-नियुक्त उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी की हाज़िरी में पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय (दूसरी मंजिल) में अपना पद संभाल लिया।
इस मौके पर स. रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी और राज्य सरकार की लोक-हितैषी नीतियों और योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। स. रंधावा ने उन पर विश्वास प्रकट करने के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और इसके साथ ही राज्य के लोगों की सेवा करने और अपनी सभी ज़िंम्मेदारियों को लगन और समर्पित भावना के साथ निभाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी जो राज्य की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी हैं।
इस मौके पर दूसरों के अलावा तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, मनप्रीत सिंह बादल, संगत सिंह गिलजियां, दर्शन सिंह बराड़, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह ज़ीरा, प्रीतम सिंह कोटभाई, परमिन्दर सिंह पिंकी, कुलदीप सिंह वैद, नवतेज सिंह चीमा, दविन्दर सिंह घुबाया, मदन लाल जलालपुर, पिरमल सिंह और जगदेव सिंह कमालू (सभी विधायक) के अलावा उनके पारिवारिक सदस्यों में से उदयवीर सिंह रंधावा और बब्बी अबुल खुराना, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रधान (अमृतसर ग्रामीण) भगवंत सिंह सच्चर और उनके समर्थक और शुभचिन्तक शामिल हुए।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित