जालंधर ब्रीज: पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ ही पंजाब के सभी मंत्रियों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। फ्यूचर पॉलिटिक्स हमेशा एक विकल्प होती है और जब मुझे मौका मिलेगा मैं उसका इस्तेमाल करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और अपने साथियों से बात करूंगा। उसके बाद हम आगे की राजनीति के बारे में निर्णय लेंगे। ये उनकी मर्जी़ है जिसको मर्ज़ी हो मुख्यमंत्री बनाएं।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज