जालंधर ब्रीज: नागरिक प्रशासन से सहायता के अनुरोध के आधार पर सपोर्ट गियर से लैस नौसेना के गोताखोरों की एक मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) टीम को 13 सितंबर, 2021 की शाम को अल्पकालीन सूचना पर जारी बाढ़ राहत कार्यों में शामिल होने के लिए आईएनएस सरदार पटेल से राजकोट के लिए भेजा गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे नागरिक बचाव प्रयासों पर जोर देने के लिए छह और टीमें तैयार हैं।
इसी तरह, जामनगर में आईएनएस वलसुरा से कई बचाव दल तैनात किए गए हैं, ताकि शहर के बारिश प्रभावित और जलमग्न क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की सहायता की जा सके। जेमिनी बोट, लाइफ वेस्ट, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य आवश्यक गियर से लैस टीमों ने बुजुर्गों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। नौसेना की टीमों ने फंसे हुए नागरिकों को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए।
बाढ़ राहत गतिविधियों में किसी भी तरह की मदद की पेशकश करने के लिए वरिष्ठ नौसेना अधिकारी नागरिक प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। अल्पकालिक सूचना पर भेजे जाने के लिए और बचाव दलों को तैयार रखा गया है।


More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक