जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ कांग्रेस भवन में राज्य निवासियों की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया गया।
सोनी आज सुबह 11 बजे से कांग्रेस भवन में पहुँचे हुए लोगों की शिकायतें सुनने लगे और साथ ही साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फ़ोन करके लोगों की शिकायतों को तुरंत हल करने के आदेश दिए।
इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की और अपनी कुछ माँगों से अवगत करवाया। सोनी ने स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारिक सदस्यों की माँगों का जल्द निपटारा करने का भरोसा दिलाया।
सोनी ने सभी शिकायतों का निपटारा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि वह शिकायत का निपटारा करने के उपरांत उनको लिखित तौर पर की गई कार्यवाही संबंधी अवगत करवाएंगे।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार