जालंधर ब्रीज: प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो (आरओबी) और पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), चंडीगढ़, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज “पोषण अभियान- सही पोषण देश रोशन” पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। सुश्री सरिता गोडवानी, सलाहकार, समाज कल्याण विभाग, यूटी चंडीगढ़ और सुश्री सबा मलिक, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल, सोनीपत, हरियाणा ने अतिथि वक्ताओं के रूप में भाग लिया।
सुश्री सरिता गोडवानी ने पोषण अभियान के कार्यान्वयन पर अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच ‘पोषण वाटिका’ की उल्लेखनीय पहल ने संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा की है। उन्होंने प्रतिभागियों को इन पोषण वाटिका के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि इस पोषण माह में सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिका वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
सुश्री सबा मलिक, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल, सोनीपत, हरियाणा ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्याप्त मातृ आहार प्रोटीन सेवन पर जोर दिया और प्रतिभागियों को गर्भावस्था के दौरान एनीमिया को रोकने के लिए स्वस्थ आहार की आवश्यकता के बारे में बताया।
अपने स्वागत भाषण में हिमांशु पाठक, सहायक निदेशक, पीआईबी, चंडीगढ़ ने कहा कि पोषण अभियान बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। सुश्री सपना, सहायक निदेशक, आरओबी चंडीगढ़ ने सत्र का संचालन किया। श्रीमती संगीता जोशी, सहायक निदेशक, आरओबी चंडीगढ़ ने वक्ताओं और उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ वेबिनार का सारांश और समापन किया। इस वेबिनार में क्षेत्र की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और आईसीडीएस अधिकारियों और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

More Stories
तेल विपणन कंपनियों ने पूरे पंजाब में ईंधन और एलपीजी की सामान्य आपूर्ति का भरोसा दिलाया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 : जिला स्तर पर वक्ताओं के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला संपन्न
कांग्रेस और ‘आप’ ने आधी आबादी के साथ अन्याय किया, जो भ्रूण हत्या जैसा पाप है – खट्टर