जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब के शाही इमाम हजऱत मौलाना हबीब उर रहमान सा-नी लुधियानवी के देहांत पर दुख प्रकट किया है, जिनका बीती देर रात लुधियाना के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद देहांत हो गया। वह 63 वर्षों के थे और अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो पुत्र छोड़ गए हैं।
अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शाही इमाम हजऱत मौलाना हबीब उर रहमान को एक आध्यात्मिक शख्सियत बताया, जिन्होंने हमेशा से ही लोगों के दरमियान प्यार, शान्ति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शाही इमाम द्वारा लोगों के दरमियान भाईचारे और अमन-शान्ति की तारों को मज़बूत करने के लिए दिया गया योगदान राज्य भर में प्रत्येक द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक गलियारों ख़ासकर मुस्लिम भाईचारे में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसको भरना मुश्किल है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दुखी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दुख साझा करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
मेहरचंद पॉलिटेक्निक में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन