June 19, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 69.90 करोड़ से अधिक

Share news

जालंधर ब्रीज:भारत के कोविड-19 टीकाकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कल 1.13 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। ये उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीसरी बार हासिल की गई। पिछले 24 घंटों में 1,13,53,571 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 69.90 करोड़ (69,90,62,776) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 72,26,439 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

  एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,03,61,392
दूसरी खुराक 85,01,490
  एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,83,31,433
दूसरी खुराक 1,36,58,274
  18-44 वर्ष आयु समूह पहली खुराक 27,76,44,784
दूसरी खुराक 3,59,16,927
  45-59 वर्ष आयु समूह पहली खुराक 13,80,26,694
दूसरी खुराक 5,89,70,434
  60 वर्ष से अधिक आयु पहली खुराक 9,03,51,520
दूसरी खुराक 4,72,99,828
कुल 69,90,62,776

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 42,942 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,22,24,937 हो गई है।


Share news