जालंधर ब्रीज: नई दिल्ली में 24 सितम्बर से शुरू होने वाले ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ बैडमिंटन, टेबल टैनिस और लॉन टैनिस टूर्नामेंटों के लिए पंजाब की टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल मोहाली और पटियाला में 9 सितम्बर को लिए जाएंगे।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा ने बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज़ कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ बैडमिंटन टूर्नामैंट (पुरुष/महिला) 24 से 30 सितम्बर, 2021 और टेबल टैनिस टूर्नामैंट (पुरुष/महिला) और लॉन टैनिस टूर्नामैंट (पुरुष/महिला) 24 से 29 सितम्बर, 2021 तक तियागराज स्टेडियम, आई.एन.ए, नई दिल्ली में करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों के लिए पंजाब की टीमें भेजने का फ़ैसला किया गया है, जिनका चयन करने के लिए ट्रायल 9 सितम्बर को लिए जाएंगे। इस दिन बैडमिंटन के ट्रायल स्पोर्टस स्टेडियम, सैक्टर -78 एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में प्रातः काल 10.00 बजे और टेबल टैनिस और लॉन टैनिस के लिए ट्रायल पोलो ग्राउंड, पटियाला में प्रातः काल 10.00 बजे निश्चित किये गए हैं।
खरबन्दा ने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी मुलाज़िम (रेगुलर) अपने-अपने विभागों से इस टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए एतराज़हीणता सर्टीफिकेट प्राप्त करके ट्रायलों में भाग ले सकते हैं।

More Stories
डॉ. पी. के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में एनवायरनमेंट फॉर डेवलपमेंट (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न