जालंधर ब्रीज: अधिक से अधिक लोगों को टीके की दूसरी ख़ुराक लगाने के मद्देनज़र, पंजाब सरकार ने सभी कोविड टीकाकरण केन्द्रों में दूसरी ख़ुराक लगाने के लिए हर रविवार का दिन निर्धारित किया है। यहां विवरण देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से किये जा रहे यत्नों स्वरूप राज्य के लिए कोविड टीके की सप्लाई में तेज़ी आई है।
हालांकि, टीकाकरण मुहिम को सफल बनाने के लिए कोविड-19 टीकाकरण या लाभार्थियों को दूसरी ख़ुराक देने के मद्देनज़र सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों में हर रविवार को कोविड टीकाकरण सैशन के लिए निर्धारित करने का फ़ैसला किया गया है। टीके की पहली और दूसरी ख़ुराक के लिए आम टीकाकरण सैशन रविवार को छोड़ कर हफ़्ते के बाकी दिनों के दौरान एक जैसे रहेंगे।
राज्य में चलाई जा रही टीकाकरण मुहिम संबंधी बोलते हुये स. सिद्धू ने बताया कि 31 अगस्त तक 1,36,70,847 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है और इनमें से 32,89,210 को टीके की दोनों ख़ुराकें लगाई गई हैं और 1,03,81,637 को टीके की पहली ख़ुराक लगी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बिना किसी झिझक के टीका लगवाएं।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज
श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा