जालंधर ब्रीज: बनवारीलाल पुरोहित ने आज पंजाब के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब राज भवन में बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंच पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे।

बनवारीलाल पुरोहित ने अंग्रेजी में शपथ ली। उन्होंने उस शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए जिस पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए थे। बाद में, बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में अलग-अलग दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए।
इससे पहले मनोनीत राज्यपाल एक औपचारिक अंदाज़ में पंजाब राजभवन के विशेष पंडाल में पहुंचे। उनके साथ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी थे। पंजाब की मुख्य सचिव, श्रीमती विनी महाजन ने समारोह शुरू करने की अनुमति माँगी और श्री बनवारीलाल पुरोहित की पंजाब के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के वारंट को पढ़ा। बनवारीलाल पुरोहित दोपहर 12:00 बजे पंजाब राज भवन पहुंचे और पी.ए.पी. की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनका स्वागत पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह, पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने किया। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार धरम पाल, उपायुक्त, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


More Stories
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा
भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस