जालंधर ब्रीज: जालंधर के पुलिस आयुक्त सुखचैन सिंह गिल के निर्देश पर नशा तस्करों और बदमाशों के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम के तहत सी.आई.ए स्टाफ-1 जालंधर पुलिस टीम ने 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 440 ग्राम हेरोइन व्यावसायिक मात्रा में बरामद की ।
नशा तस्करों और बदमाशों के खिलाफ जालंधर रेलवे स्टेशन के पास गश्त के लिए पुलिस टीम मौजूद थी जहां सी.आई.ए स्टाफ-1 की टीम को जालंधर केंट स्टेशन की और से एक मोना व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर पी.बी 08 ई.पी.3738 सीडी-डीलक्स कलर ब्लैक पर सवार होकर आते दिखाई दिया। पुलिस को अपने सामने खड़ा देख उसने अपनी मोटरसाइकिल को पीछे की ओर मोड़ना शुरू कर दिया । जिसे पुलिस ने शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली तलाशी दोरान पुलिस ने उसके पास पड़े बेग में से 440 ग्राम हैरोइन व्यावसायिक मात्रा में बरामद कर गिरफ़्तार किया ।
आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय मनोहर लाल निवासी मकान संख्या 1327/20 गली नं. 2, बाबा बुड़ा जी नगर, थाना राममंडी जालंधर के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुकदमा नंबर 100 दिनांक 29-08-2021 यू/एस 21/61/85 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना केंट में दर्ज किया ।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित