जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें खरीदने संबंधी स्कूल स्तर पर कमेटियाँ गठित और विशेषज्ञ कमेटी द्वारा सिफ़ारिश की गईं किताबें ही खरीदने के लिए निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार किताबों की खरीद के लिए स्कूल स्तर पर कमेटियाँ गठित और विशेषज्ञ कमेटी द्वारा सिफ़ारिश की गई किताबें ही खरीदने के अलावा पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भुगोल, समाजशास्त्र, लोक साहित्य, या बोलियों पर आधारित और अधिक पुस्तकें खरीदने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
प्राईमरी स्कूलों के विद्यार्थियों में पढऩे की आदत डालने और उनको इस ओर अकर्षित करने के लिए रंगदार और सचित्र पुस्तकों की खरीद करने पर ज़ोर दिया गया है। सरकारी प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकें खरीदने के समय उनकी नीति के अनुसार छूट का लाभ लेने, नेशनल बुक ट्रस्ट से खरीदी जाने वाली पुस्तकों पर 25 प्रतिशत और निजी प्रकाशकों से खरीदी जाने वाली पुस्तकों पर कम से कम 40 प्रतिशत डिस्काउंट लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों को नई पुस्तकें ही खरीदने के लिए कहा गया है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास