August 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर के समीप अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 .0 का आयोजन किया

Share news

जालंधर ब्रीज: आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर के समीप अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट पर आज फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 .0 का आयोजन किया । केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली से वेब के माध्यम से शपथ दिलाई, जहां से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को शुरू किया ।

सीमा सुरक्षा बल अमृतसर के उप महानिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अटारी से दौड़ को रवाना किया जिसमें जवानों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।

दौड़ में रवाना होने से पहले सभी प्रतिभागियों ने मजबूत भारत के लिए अपनी दिनचर्या में तीस मिनट का व्यायाम करने और इस सन्दर्भ में अन्यों को भी प्रेरित करने का प्रण लिया।


Share news

You may have missed