जालंधर ब्रीज: पंजाब में टीकाकरण मुहिम पूरे ज़ोरों पर चल रही है जिसके अंतर्गत जोखिम वाली आबादी विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं पर ध्यान दिया गया है। एक गर्भवती महिला की हालत न सिर्फ़ नाजुक होती है बल्कि वह अपनी कोख में एक और जीवन भी पाल रही होती है जिसको कोविड से बचाने की विशेष ज़रूरत है। एक गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए अस्पताल में दाखि़ल होना पड़ता है जिससे अस्पताल के वातावरण में कोविड के फैलाव का ख़तरा प्रसूति में शामिल स्टाफ को भी हो सकता है। गर्भवती महिला में कोविड के जोखिम को ध्यान में रखते हुये पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की गई है।
पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की इस मुहिम संबंधी और ज्यादा जानकारी देते हुये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि माहिर कमेटियों की सिफारिशें और केंद्र सरकार की मंजूरी के आधार पर पंजाब सरकार की तरफ से गर्भवती महिला के लिए एक विशेष टीकाकरण मुहिम शुरू की गई है और इस मुहिम के पहले कुछ दिनों में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1759 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि कोविड के फैलाव को कम करने और जच्चा-बच्चा के जीवन की सुरक्षा के लिए जितनी जल्दी संभव हो सके, सभी गर्भवती महिलाओं को इस मुहिम में शामिल किया जाये।
राज्य में कोविड टीकाकरण अभ्यान के बारे बात करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि कुल 106,81,257 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है, जिनमें से 83,93,854 को पहली ख़ुराक मिली है और 22,87,403 को दोनों ख़ुराकें देकर टीकाकरण पूरा किया गया है। राज्य को अब टीके की 5,49,223 ख़ुराकें मिल चुकीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सभी निवासियों का टीकाकरण करने की कोशिश की जा रही है परन्तु आने वाली संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी को कोविड सम्बन्धी व्यवहार की पालना करने की ज़रूरत है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित