जालंधर ब्रीज: श्री चैतन्य महाप्रभु श्री श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग, में आज ठाकुर जी का झूला महोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व श्री राधा अष्टमी महोत्सव मनाने के बारे में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन रेवती रमण गुप्ता व प्रधान अमित चड्डा ने की | मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में 18 अगस्त एकादशी से लेकर 22 अगस्त बलदेव पूर्णिमा तक राधा माधव जी का झूला महोत्सव मनाया जा रहा है | जिसमे प्रतिदिन रात्रि 7:30 से 9:30 बजे तक संकीर्तन किया जायेगा और राधा माधव जी चांदी के झूले में विराजमान होंगे | 30 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मष्टमी महामहोत्सव मनाया जा रहा है | श्री कृष्ण जन्मष्टमी के उपलक्ष्य में 29 अगस्त रविवार को प्रात: 6:00 बजे से 8:00 बजे तक मंदिर प्रांगण से एक प्रभात फेरी निकाली जायेगी | 30 अगस्त को मंदिर में सुबह 10:00 बजे श्रीमद भागवत का पाठ प्रारम्भ होगा एवं रात्रि 8:00 बजे संकीर्तन होगा और देर रात 12:00 बजे ठाकुर जी का पंचगव्य से अभिषेक होगा | ३१ अगस्त को नन्द महोत्सव के अवसर पर रात को 7:30 से 10:00 बजे तक संकीर्तन होगा और सब को नन्द महाराज जी के भंडारे का प्रसाद वितरित किया जायेगा | 14 सितम्बर को श्री राधा अष्टमी मनाई जायेगी | उस दिन सुबह 10 बजे संकीर्तन प्रारम्भ हो जायेगा | 12 बजे राधा जी का अभिषेक होगा व सब को राधा जी के चरण दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा | इस अवसर पर कपिल शर्मा, अजय अग्रवाल, राजीव ढींगरा, मिंटू कश्यप, ओम भंडारी, सन्नी दुआ, गगन अरोड़ा, विकास ठुकराल, दविंदर शर्मा, राजन गुप्ता,प्रेम चोपड़ा व दविंदर शर्मा मौजूद थे |

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे