जालंधर ब्रीज: आज पंजाब मीडिया एसोसिएशन व जालन्धर कैंट प्रेस क्लब की एक विशेष मीटिंग जालन्धर कैंट में की गई। आज की इस मीटिंग में पत्रकारों के हितों के लिए चर्चा की गई और साथ मे मीटिंग में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार जसपाल कैंथ ने कहा कि हमे इस बात पर भी आवाज़ उठानी चाहिए सरकार ने पत्रकारों के हितों के लिए जो वादे अपने मैनिफेस्टो में रखे थे उसमे एक भी वादा सरकार ने पूरा नही किया जसकी आवाज़ जल्द एसोसिएशन उठाएगी।
इतना ही मीटिंग में मोजूद सभी पत्रकारों ने अफगानिस्तान में शहीद हुए भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की ड्यूटी पर हुई मौत पर गहरा दुख जताया गया और उनकी आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।मीटिंग के दौरान पंजाब मीडिया एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव धामी ने कहा कि पोर्टल पर काम कर रहे पत्रकारों की जरूरत को मद्देनजर रखते हुए पंजाब सरकार से यह मांग की गई कि जो पोर्टल पिछले 2- 3 वर्ष से अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें भी एक्रिडिएशन दी जाए।
इस मौके पर औरो के अलावा प्रदीप जोशी, सूरज, राजीव धामी (चेयरमैन पंजाब मीडिया एसोसिएशन),राजिंदर कुमार (सेक्टरी पंजाब मीडिया एसोसिएशन), वरिष्ठ पत्रकार जसपाल कैंथ, सुमित कुमार,अमृतप्रीत सिंह,रवि कुमार, देव राज, राजेश कुमार,मोहन लाल,अक्षय कुमार,रोहित अरोड़ा, विक्की सूरी,साहिल मल्होत्रा,गुरदीप सिंह,गोरा, संतोष पांडे, कुलदीप,मदन मांडला,गौरव कांत,गौरव कुमार, अशोक हीबा आदि मौजूद थे।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की