जालंधर ब्रीज: राष्ट्र स्तरीय तैराकी खिलाड़ी, पंजाब तैराकी टीम के पूर्व कप्तान और वीरता पुरुस्कार प्राप्त करने वाले उमेश शर्मा ने आज ज़िला खेल अधिकारी (डी.एस.ओ.), जालंधर के तौर पर पदभार संभाल लिया है।
नये डी.एस.ओ. के रस्मी आदेश कुछ दिन पहले ही जारी किये गए थे। उमेश शर्मा ने तैराकी खेल में अपने लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया और वह पंजाब के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक रहे। तैराकी खिलाड़ी उमेश शर्मा द्वारा राहत कार्यों दौरान बाढ़ प्रभावित गांव फतेहपुर में फंसे तीन लोगों की जान बचाने पर उनको 2009 में उस समय के डिप्टी कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू द्वारा बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
इस प्रभार से पहले उनकी तरफ से स्पोर्टस कालेज जालंधर में उभर रहे तैराकी खिलाड़ियों को कोचिंग दी जा रही थी। 2016 बैंच के इस प्रशिक्षक को तैराकी अखाड़े में शानदार खिलाड़ी पैदा करने का गर्व भी प्राप्त है। उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कई खिलाड़ियों ने अपने खेल के द्वारा देश और राज्य का नाम भी रौशन किया है।
उमेश शर्मा ने खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और डायरैक्टर स्पोर्टस डी.पी.एस. खरबन्दा का यह अवसर देने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि खेल गतिविधियों द्वारा नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की तरफ ले जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल को उत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं और इस नेक काम में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में जिले में खेल गतिविधियों को उत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया