जालंधर ब्रीज:‘द महार रेज़िमेंट’ का 80वां स्थापना दिवस आज डी.एस.ओ.आई. चंडीगढ़ में चंडीगढ़ से सम्बन्धित रेज़िमेंट के दिग्गजों द्वारा मनाया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये रक्षा सेवाएं कल्याण के डायरैक्टर ब्रिगेडियर (रिटार्यड) सतीन्द्र सिंह ने बताया कि लैफ्टिनैंट जनरल सी. बंसी पोनप्पा, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम., रेज़िमेंट के कर्नल ने अपनी पत्नी के साथ इस मौके पर शिरकत की। रेज़िमेंट का स्थापना दिवस पाँच नोडल शहरों : सिकन्दराबाद, एन.सी.आर. (नई दिल्ली), बेंगलुरु, पूणे और चंडीगढ़ में मनाया गया।
रेज़िमेंट के कर्नल ने सभी अधिकारियों और रिटार्यड और बहादुर फौजियों को संबोधित किया, इसके बाद सैंटर कमांडैंट द्वारा रेज़िमेंटल मामलों संबंधी जानकारी दी गई और हरेक जगह से सम्बन्धित एक सीनियर योद्धा ने संदेश दिया। लाइव स्ट्रीमिंग के बाद आपसी बातचीत और दोपहर का खाना रखा गया।
ज़िक्रयोग्य है कि महार रेज़िमेंट 1अक्तूबर, 1941 को बेलगाम में स्थापित की गई थी और इसने 80 सालों तक राष्ट्र की सेवा की है। रेज़िमेंट ने दूसरे विश्व युद्ध और उन सभी बड़े युद्धों में हिस्सा लिया है जिन्होंने भारत को आज़ादी के बाद चुनौती दी थी। इस रेज़िमेंट ने संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य शान्ति कायम रखें वाली गतिविधियों, कई आतंकवाद विरोधी और फ़ौजी कार्यवाहियों में भी भाग लिया। इन कामों के दौरान रेज़िमेंट ने परमवीर चक्र और अशोक चक्र समेत कई बड़े युद्ध सम्मान और बहादुरी पुरस्कार जीते हैं। इस दौरान योद्धाओं को याद किया गया और शहीद सैनिकों को श्रद्धाँजलि भेंट की गई।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन